किसी लड़की को प्रपोज कैसे करें कि उसका जवाब हां मिले। लड़की को प्रपोज करने पर उसका जवाब इस बात पर निर्भर कि लड़की के मन में आपके लिए कैसी छवि है और वह आपको कैसा इंसान मानती है। इस आर्टिकल में लड़की को प्रपोज करने का ऐसा तरीका बताए गए है जिनकी सहायता से लड़की आपके प्रपोज को हां बोलने की पूरी उम्मीद है।
यदि आप अपना रिलेशन लंबे समय तक बनाए रखने चाहते हो तो लड़की को खुद प्रपोज करें। लड़की को अपने दोस्त या लड़की के दोस्त के द्वारा प्रपोज नही करना चाहिए। लड़की को इम्प्रेस या प्रपोज कैसे करें (ladki ko impress kaise kare) जानने के लिए लेख को क्रमानुसार ध्यान से पढ़े।
लड़की को प्रपोज करने से पहले की तैयारी करना
शुरुआत दिनों में लड़की से बात शुरू करें और धीरे-धीरे उसके अच्छे दोस्त बन जाए। लड़की को प्रपोज करने से पहले उसके साथ समय बिताना चाहिए और उसकी भावनाओं को अच्छी तरीके से समझ लेना चाहिए। लड़की को प्रपोज करने से पहले लड़की से जान पहचान बनाना चाहिए। शुरुआत में लड़की से फ्लर्ट (flirt) बिल्कुल नहीं करना चाहिए।
लड़की को कैसे इम्प्रेस करें (Ladki ko impress kaise kare)
लड़की से इम्प्रेस (impress) करने के लिए यह जान लेना चाहिए कि उसे किस तरीके के लड़के पसंद है और वह किस तरह के लड़के को अपना बॉयफ्रेंड (साथी) बनाना चाहती है। लड़की अपने बॉयफ्रेंड में जिस तरीके की क्वालिटी देखना चाहती है उस तरीके के बदलाव अपने अंदर लाने चाहिए। लड़की को जिस तरह के लड़के पसंद है वह खूबी अपने अंदर लाये इससे वह आपसे इम्प्रेस हो जायेगी और प्रपोज करने पर हां में ही जवाब देगी।

लड़की को प्रपोज कैसे करें (Ladki ko Propose kaise kare)
लड़की को उससे मिलकर आमने-सामने से प्रपोज करना चाहिए। लड़की को सोशल मीडिया ऐप पर प्रपोज नही करना चाहिए। सामने से प्रपोज करने पर लड़की के मन में एक गहरा प्रभाव छोड़ता है और वह मना नहीं करती है।
प्रपोज करने के लिए लड़की के सामने घुटनों पर बैठे और अपने दिल की सभी बाते प्यार भरी आवाज में लड़की को बता दे। लड़की से बात करते समय और उसको अपने दिल की बात बताते समय बिल्कुल भी घबराना नही चाहिए। लड़की की आंखो में देखकर अपनी भावनाओं को ईमानदारी से लड़की को समझाए।
लड़की को प्रपोज करने के लिए क्या बोले (Propose karne ke liye Best Line)
लड़की को प्रपोज करते समय आप शांत रहकर नीचे दिए गए शब्दों को बोल सकते है।
“मैं काफी समय से सही शब्द ढूंढ रहा था जिससे मैं अपने दिल की बात सही से बता सकूं। सच कहूं तो, आपके साथ बिताया हर पल मेरे लिए बहुत खास होता है।”
“आपके साथ होने से सब कुछ बेहतर लगता है। मैं अपनी ज़िंदगी आपके बिना सोच भी नहीं सकता।”
“मैं यह कहना चाहता हूँ कि मैं आपसे बहुत प्यार करता हूँ क्या आप मेरी ज़िन्दगी का हिस्सा बनोगी?”
इस तरीके से वाक्यों को बोलकर आप किसी भी लड़की को अच्छी तरह से प्रपोज कर सकते है और उसके हां बोलने ही संभावना ज्यादा रहती है।

प्रपोज करने से पहले तैयारी या रिहर्सल करना
अगर लड़की को प्रपोज करने में खबराहट या डर लग रहा है तो प्रपोज करने से पहले शब्दों को शीशे में दोहराकर प्रैक्टिस कर लेनी चाहिए। इससे आप लड़की को बोलते समय घबराहट नहीं होती है और चुने हुए शब्द ही बोलते है।
प्रपोज करते समय लड़की को इशारे
प्रपोज करते समय लड़की के सामने आपकी बॉडी लैंग्वेज काफी मायने रखती है। शब्दों से ज्यादा आपके शारीरिक इशारे लड़की के अवचेतन मन पर गहरा प्रभाव डालते है। प्रपोज करते समय लड़की के हाथ को कोमल तरीके से पकड़ना अच्छा रहता है। लड़की का हाथ पकड़कर आँखों में प्यार से देखकर लड़की को प्रपोज करना चाहिए। बात करते समय लड़की के चेहरे की ओर ध्यान देना चाहिए अन्य स्थानों पर ध्यान नहीं देना चाहिए।
प्रपोज करने के लिए दिन का चयन
प्रपोज करने के लिए खास दिन का चुनना अच्छा रहता है। खास दिन जैसे वेलेंटाइन डे, नए साल का दिन, जन्मदिन, त्योहार का दिन प्रपोज करने के लिए अच्छे रहते है। वेलेंटाइन डे, जन्मदिन पर लड़की के हां बोलने के संभावना अत्यधिक रहती है।
लड़की को प्रपोज करने के लिए गिफ्ट
लड़की को प्रपोज करते समय एक गिफ्ट जरूर लेना चाहिए। यह गिफ्ट बहुत ज्यादा महंगा लेने की जरूरत नहीं है। लड़की को प्रपोज करते समय आप उसे एक गुलाब, गुलदस्ता, छोटा टेडी बियर, अच्छी क्वॉलिटी की चॉकलेट, हाथ से लिखा लेटर आदि दे सकते है। इसके साथ आप अपनी साथ बिताए पलों की फोटो भी दे सकते है।

लड़की को प्रपोज करने के लिए जगह चुनना
लड़की को प्रपोज करने पर उसका जवाब जगह पर अत्यधिक निर्भर करता है। लड़की को प्रपोज करते समय अकेले होना ज्यादा अच्छा रहता है। जिससे लड़की अपने मन की बात आपको बता सकती है और उसका जवाब हां में ही मिलता है। अगर लड़की को अकेले में प्रपोज करना मुश्किल हो तो केवल लड़की की बेस्ट दोस्त के सामने ही उसे प्रपोज करें।
कई लोगों के बीच में लड़की को प्रपोज करने पर लड़की को शर्म आ सकती है और वह मना कर सकती है। इसलिए प्रपोज करने के लिए समुंद्र का किनारा, घर की छत, पहाड़, कैफे, खाली क्लासरूम, शांत रेस्टोरेंट आदि जगह का चुनाव कर सकते है।
लड़की को प्रपोज करने के लिए कैसे कपड़े पहनें
आपका पहनावा आपके व्यक्तित्व और व्यवहार की एक झलक होता है। इसलिए लड़की को प्रपोज करने जाने के लिए शर्ट और स्लिम फिट जीन्स पहननी चाहिए। शर्ट और जींस दोनों साफ सुथरी और अच्छी तरह से प्रेस की हुई होनी चाहिए। हल्के रंग के कपड़े फ्रेश और कूल प्रभाव डालते है। इसलिए हल्के पिंक या नीले रंग की शर्ट और काली या गहरी रंग की जींस पहननी चाहिए।
पैर में पहनने के लिए लेदर जूते अच्छे रहते है। इसके अलावा आप लोफर्स का इस्तेमाल भी कर सकते है। बाल और दाढ़ी अच्छी तरह से सेट होनी चाहिए इससे आप अपने अच्छे स्वभाव होने का प्रभाव डालते है। एक अच्छी घड़ी पहनना आपके स्टाइल को और अच्छा बनाता है।
प्रपोज करने के बाद
प्रपोज करने के बाद लड़की के जवाब देने के लिए समय दे और उसके जवाब का सम्मान करना चाहिए। यदि लड़की का जवाब हां होता है तो लड़की से उसका मोबाइल नंबर मांगकर अच्छे तरीके से बात करके अपने रिश्ते को और गहरा कर सकते है।
आप अगले दिन उन्हे विशेष स्थान फिल्म देखने, डिनर, लंबी सैर, क्लब आदि स्थान पर घूमने के लिए जा सकते है। नई-नई जगह पर घूमने जाने और फोटो लेने से आपका रिश्ता मजबूत होता है। इसके साथ ही रिश्ते में रोमांच और प्यार बना रहता है।
प्रपोज का जवाब न हो तो क्या करें
इसके दूसरे पहलू को देखे तो यदि लड़की प्रपोज करने पर मना कर देती है तो हताश नहीं होना चाहिए और इसे स्वीकार करना चाहिए। ऐसा हो सकता है कि लड़की अभी हां बोलने को मन की स्थिति में नहीं हो। ऐसे समय में गुस्सा या परेशान नहीं होना चाहिए। कई बार ऐसा होता पाया गया है कि लड़की शुरुआत में मना कर देती है लेकिन बाद में उसे भी आपसे प्यार हो जाता है।
इस प्रकार बताए गए तरीकों से आप किसी भी लड़की को आसानी से प्रपोज कर सकते है और अपने प्यार को हासिल कर सकते है। इन प्रपोज करने का तरीका को अपनाने से लड़की को हाँ बोलने के पूरी उम्मीद रहती है। इसी प्रकार की जरूरी जानकारी के लिए हमारी वेबसाइट और सोशल मीडिया को फॉलो करें।