किसी भी लड़की के लिए पहला किस उसके जीवन में अनमोल एहसास होता है। यह एहसास लड़की दोबारा महसूस नही कर सकती है। ऐसे में यह जानना बहुत जरूरी है कि लड़की को किस कैसे करें (ladki ko kiss kaise kare)।
इस लेख में लड़की को किस कैसे करें (first kiss kaise kare), किस करने के फायदे (kiss karne ke fayde), लड़की को किस कहा करें (ladki ko kiss kaha kare) जैसी सभी जरूरी जानकारी को बताया गया है। जो आपके संबंध को और मजबूत बना देंगी।
लड़की को किस करने के लिए जगह (Ladki ko kiss kaha kare)
लड़की को किस करना एक बेहद निजी पल होता है। लड़की यह पल कई लोगों के बीच में नहीं कर सकती है। यदि लड़की का पहला किस है तो लड़की को अकेले में किस करना चाहिए। लड़की को किस करने के निजी और शांत जगह चुनें।
लड़की को किस करने के लिए पार्क, गार्डन, घर, लॉन्ग वॉक, कार में सैर करते समय, साथ घूमते समय, झरना, पहाड़ी इलाका जैसी जगह अच्छी रहती है। ऐसी शांत और निजी जगह पर लड़का लड़की आरामदायक महसूस करते है और अपने किस को और यादगार और खास बना सकते है।
किस करने से पहले क्या करें (जरूरी बातें)
जब आप लड़की को किस करने जा रहे है तो आपका शरीर लड़की के संपर्क में आने वाला होता हैं। इसलिए ध्यान रखे की आपके शरीर से अच्छी खुशबू आ रही हो। अच्छी खुशबू के लिए आप बेहतरीन खुशबू के परफ्यूम का इस्तेमाल कर सकते है।
किस करने से पहले मुंह की ताजी सांस का ध्यान रखे इसके लिए अच्छी तरह से ब्रश करे और माउथवॉश का इस्तेमाल करे। होंठो को मुलायम बनाने के लिए बिना महक का लिप बाम का इस्तेमाल करें। लिप बाम चिपचिपा नही होना चाहिए।
लड़की की सहमति और संकेत
लड़की को लिप्स पर पहला किस करने से पहले यह जरूर जन लेना चाहिए कि लड़की तैयार है या नहीं। यह समझने के लिए आप लड़की से पूछ सकते है। अगर वह पूछने पर मुस्कुरा रही है और हां में जवाब देती है तो आप बिना किसी हिचक के लड़की को किस कर सकते है। यदि लड़की का जवाब न है तो जबरदस्ती नही करनी चाहिए।

Must Read: लड़की को प्रपोज कैसे करें? प्रपोज करने के तरीका, 9 टिप्स जिससे लड़की हां बोले।
लड़की को पहला किस कैसे करें
लड़की को पहला किस करने में जल्दबाजी नहीं दिखानी चाहिए। आप अपने चेहरे को धीरे धीरे लड़की के करीब लाए। यदि वह मुस्कुरा रही है तो अपने होंठो को उसके होंठो से छुआकर 3-4 सेकंड के लिए छोड़ दे और हटा ले।
किस करते समय अपने चेहरे को थोड़ा तिरछा कर ले जिससे आपकी नाक एक दूसरे न टकराए। शुरुआत में हल्का किस करने के बाद अगले किस आप रोमांचक जैसे स्मूच करके, फ्रेंच किस या अलग प्रकार के कर सकते है।
किस करते समय कहा टच करें (Kiss karte samay kaha touch kare)
किस करते समय कहा टच करें इसका उत्तर आपके अपनी गर्लफ्रेंड के साथ रिश्ता कितना गहरा है इस पर निर्भर करता है। यदि आपकी गर्लफ्रेंड शर्मीली तो आप अपने हाथ को लड़की के पीठ पर अपनी ओर सहारा देकर टच कर सकते है या लड़की के कमर पर रखकर टच कर सकते है।
यदि आपका और आपकी गर्लफ्रेंड का रिश्ता मजबूत है तो आप अपना एक हाथ लड़की के कमर के नीचे यानि हिप्स पर रख सकते है और दूसरे हाथ को लड़की के कंधे के हिस्से पर अपनी ओर सहारा देकर रख सकते है।

लड़की की प्रतिक्रिया
यदि लड़की किस करते समय मना करती है तो एक अच्छे पार्टनर के तौर पर वही रुक जाए और उसके निर्णय का सम्मान करें। अगली बार के लिए लड़की की अनुमति का इंतजार करें। किस करने के बाद लड़की को समय देना चाहिए और आप किसी विषय पर बात कर सकते है। कई बार ऐसा देखा गया है कि लड़की अपने पहले किस के बाद उदास या रो भी सकती है। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि वह पहली बार शारीरिक अनुमति देती है। ऐसे स्थिति में घबराना नही चाहिए और लड़की को समझाना चाहिए और परिस्थिति धीरे-धीरे ठीक हो जाती है।
2-3 किस के बाद बॉयफ्रेंड गर्लफ्रेंड एक दूसरे से परिचित हो जाते है और उन्हें किसी परेशानी का सामना नहीं करना पड़ता है। इसके बाद अन्य प्रकार के किस भी करके देख सकते है।
किस करने के लिए प्रैक्टिस
लोगों के लिए पहला किस एक काफी महत्वपूर्ण होता है। वह इस पल को इतना महत्त्वपूर्ण मानते हैं कि इसे परफेक्ट बनाने का पूरा प्रयास करते है और पहले ही डर जाते है। किस करने के किसी विशेष अभ्यास की आवश्यकता नहीं होती है यह एक भावात्मक एहसास होता है जिसे आपको आनंदपूर्वक और बिना किसी दबाव के करना चाहिए।
किस करने के फायदे
किस करने के मानसिक, भावात्मक और शारीरिक आनंद जैसे फायदे होते है। किस करने से शरीर में ऑक्सीटोसिन हार्मोन उत्पन्न होता है जो तनाव और चिंता को कम करता है। किस करने के कई फायदे है जो निम्न प्रकार है-
- किस करने के ब्लड प्रेशर कम होता है और यह ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करता है।
- किस करने में चेहरे की 30 से ज्यादा मांसपेशियां इस्तेमाल होती है जो त्वचा को जवान बनाती है।
- किस करने से गर्लफ्रेंड और बॉयफ्रेंड में भावात्मक जुड़ाव बढ़ता है। इससे रिश्ता मजबूत होता है।
- किस करने से शरीर की इम्यूनिटी मजबूत होती है।
- किस करने से शरीर में डोपामिन और सेरोटोनिन जैसे हार्मोन पैदा होते है। यह हार्मोन इंसान को खुश रखने का काम करते है।
- किस करने से रिश्ते में रोमांस और रोमांच बना रहता है। इससे दोनों पार्टनर को शारीरिक और मानसिक आनंद प्राप्त होता है।
- किस करने से मुंह में लार बनती है जो मुंह के स्वस्थ बनाने में सहायक होती है।
इस प्रकार बताए गए सभी निर्देशों को इस्तेमाल करने आप अपने किस को बेहतरीन और यादगार बना सकते है। किस करना, शारीरिक स्पर्श गर्लफ्रेंड बॉयफ्रेंड के रिश्ते को और मजबूत बनाता है। इसलिए आपको एक बेहतरीन किस करना जरूर आना चाहिए। साधारण किस करने के बाद आप फ्रेंच किस, लिप लॉक किस, अन्य प्रकार के किस को कर सकते है। इसी प्रकार रिश्ते से जुड़ी जानकारी के लिए हमारी वेबसाइट से जुड़े रहे।
होठों पर किस कैसे करते हैं? या लड़की के होठों पर किस कैसे करें?
होंठो पर किस करने के लिए अपने चेहरे को धीरे-धीरे अपने पार्टनर के चेहरे की ओर लेकर आये। यदि आपका पार्टनर के चेहरे पर मुस्कान है तो अपने होठों को पार्टनर के होठों से 3-4 सेकंड के लिए स्पर्श कराए और फिर हटा ले। इस प्रकार का होंठो पर किस शुरूआती किस के तौर पर सबसे अच्छा माना जाता है। इसके बाद आप लिप लॉक और फ्रेंच किस आदि कर सकते है।
लिप लॉक कैसे किया जाता है?
लिप लॉक किस करने के लिए आपको अपने पार्टनर के ऊपर वाले होंठ को अपने दोनों होंठो के बीच में रखकर स्मूच करना होता है। इस स्थिति में रहकर पार्टनर के होठों को प्यार से दबा सकते है। यह किस लिप लॉक किस माना जाता है।
लिप किस करने से क्या फायदा होता है?
लिप किस करने से ब्लड प्रेशर का नियंत्रण, त्वचा को जवान, इम्युनिटी को मजबूत, चिंता और मानसिक तनाव को कम करता है।